भ्रमरपुर के रामधुन महायज्ञ संकीर्तन में उमड़ी भीड़


प्रतिनिधि नारायणपुर - प्रखंड के नगरपारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गांव के महंथ स्थान परिसर में श्री श्री 108 अखंड रामधुन महायज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई जिले की मंडली ने भाग लिया है. खुटाहा से अरुण मंडल,पकरैल से अमीर मंडल, सहरसा से नरेश मंडल, मानसी से रंजीत मंडल, सोनबरसा सहरसा से विजय मंडल की भक्त मंडली दिन-रात हरेकृष्णा हरेराम नाम की संगीतमय भजन की प्रस्तुति से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है आयोजन के अध्यक्ष रुदल साह, उपाध्यक्ष डोमन मंडल, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सचिव बमशंकर साह, उपसचिव प्रीतम मंडल गौतम गोविंद मंडल सहित ग्रामीण आयोजन सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं. राम धुन में आचार्य बनारसी शर्मा और उसकी पत्नी सीमा देवी और पंडित धनंजय झा का सराहनीय योगदान रहा.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ