महादलित टोले तक नहीं पहुँची विकास की किरण



अरियरी से प्रभात कुमार की रिपोर्ट 

सरकार महादलित टोला में विकास करने की बात करती है वहीं अरियरी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सनैया अंतर्गत पनढ़र गाँव के महादलित टोला में मूलभूत सुविधाएं का घोर अभाव है महादलित टोला जाने के लिए कच्ची सड़क होकर गुजरना पड़ता है जो कीचड़ से भरा रहता है वहीं बरसात के समय सड़क की स्थिति नारकीय बन जाती है वहीं पेयजल आपूर्ति को लेकर भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।
ग्रामीण धनमा देवी,सदन मांझी, रूपा देवी, कारू मांझी व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधि महादलित टोले में विकास करने को लेकर आनाकानी करते हैं इससे हमलोग दलित समाज अपने आप को ठगा महसूस किया करते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ