दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद कलेक्ट्रेट के समक्ष उग्र प्रदर्शन


दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद कलेक्ट्रेट के समक्ष उग्र प्रदर्शन

शेखपुरा ,सुनील कुमार की रिपोर्ट

 गत बुधवार को नगर थाना के समीप एक बेकाबू बाईक से कुचला ने से एक दसवीं कक्षा की छात्रा गायत्री कुमारी की हुईं मौत के बाद घटना के विरोध में छात्र संगठनों के छात्रों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। मालूम हो कि अरियरी प्रखंड के रौंदी गांव निवासी सुधीर कुमार की पुत्री 15 वर्षीय गायत्री कुमारी साईकिल से कोचिंग में पढ़ने आई थी। साईकिल को वह सड़क किनारे लॉक कर रही थी तभी एक बेकाबू बाईक ने उसे ठोकर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसमे उसकी मौत हो गई थी। प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन में शामिल कुछ उत्तेजित लोगों ने कलेक्ट्रेट के बन्द मुख्य द्वार के फाटक को तोड़ डाला। साथ ही पुलिस से हाथापाई करना शुरू कर दिए।इस पर वहां तैनात पुलिस उग्र हो गई और छात्र-छात्राओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शुक्रवार को सुबह शहर के कच्ची रोड से नगर थाना होते हुए चांदनी चौक तक छात्र छात्राओं का हुजूम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। छात्र-छात्राओं में कई कोचिंग संस्थानों के शिक्षक भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों की भीड़ समाहरणालय के पास पहुंचते ही कुछ आसामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया । पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने के बाद भीड़ में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने उपद्रव मचाने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में ले लिया।इसके बाद मौके एस डी ओ डॉ निशांत और एस डी पी ओ सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस आ पहुंची। लाठी चार्ज के बाद छात्रों का भीड़ तितर बितर हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ