दस लीटर देसी शराब सहित धराया



शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट

स्थानीय थाना पुलिस ने अंबारी गांव में छापामारी कर दस लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी बबलू राम को रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार कारोबारी उसी गांव के निवासी मिश्री राम का पुत्र बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी कारोबारी शराब बेचने का कार्य काफी दिनों से कर रहा था। बरामद शराब को जब्त कर उसके विरूद्ध एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गई है।जबकि उस को बाद में जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ