शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
उच्चको ने बैंक से रुपया निकाल के बाहर निकले व्यक्ति से 3.50 लाख रुपया झपट लिया। यह घटना शुक्रवार को दोपहर में समाहरणालय के समक्ष हुई। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि सदर प्रखंड के गवय गाव निवासी सुशील कुमार सिंह ने पटना में भर्ती अपने के परिजन के इलाज के लिए रुपया निकाला था। चांदनी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपया निकालने के बाद वे घर की ओर रवाना हुए। इसी बीच बाइक सवार उच्चको ने उसे ठोकर मार कर सडक पर गिरा दिया। उसके बाद थैले में रखे रुपया लेकर चलते बने। बाद में पीड़ित ने शोर मचाया। लेकिन तब तक उच्चके दूर भाग गए थे। थोड़ी देर बाद वे थाना पहुचकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.