मासिक गुरु गोष्टी को लेकर बीआरसी कार्यालय में बैठक का किया गया आयोजन.


मासिक गुरु गोष्टी को लेकर बीआरसी कार्यालय में बैठक का किया गया आयोजन.


शेखपुरा, सुनील कुमार की रिपोर्ट

शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर कुमार के अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजित किया गया. इस बाबात जानकारी देते हुए वी.आर.पी के वेद प्रकाश ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया तथा बीईओ ने
प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मिशन गुणवत्ता के 20 बिन्दुओं को विद्यालयों में निश्चित रूप से अनुपालन कराना होगा. वही बीआरसी कार्यालय में बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश उत्सव मनाने को लेकर 8 मार्च से 20 मार्च तक सभी प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि इस अवधि में विशेष रूप से बच्चों का नामांकन करें. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए दीवार पर पेंटिंग करवाना है इसके लिए पांच प्रकार के पोस्टर एचएम को उपलब्ध कराया गया उनमें से दो पोस्टर को पेंटिंग करवाना है इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत ₹500 प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है .सुरक्षित शनिवार , सत्र2018-19 का उपयोगिता प्रमाण पत्र देना ,मासिक निवरिणी के साथ पंजीकरण का फोटो कॉपी साथ में देना और कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बच्चों को दिशा निर्देश देना एवं नीली गोली आयरन की गुलाबी गोली स्टॉक का रिपोर्ट देना यह सब के बारे में सख्त दिशा-निर्देश प्रदान किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ