कांग्रेस कर्मियों ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका



प्रतिनिधि गोपालपुर - विधान सभा महागठबंधन के नेताओं को पुलिस द्वारा की गई पिटाई व बिहार सशस्त्र पुलिस विशेष अधिनियम 2021 के विरोध में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूँका तथा इस मौके पर जमकर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी किया. श्री निषाद ने इस अवसर पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार काले कानून के माध्यम से पुलिस को खुली छूट देकर अपने विरोधियों को कुचलने का कुचक्र कर रहे हैं. आंदोलन करने पर पुलिस द्वारा निहत्थे लोगों की पिटाई व विधान सभा में विधायकों की पिटाई नीतीश की तानाशाही का सबूत है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार को उखाड फेंकने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राजीव चौधरी, बाल्मिकी कुँवर, शंकर सिंह, छोटे लाल ततमा, सुनील चौधरी वगैरह की मौजूदगी देखी गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ