भ्रमरपुर में निजी जमीन पर बने सड़क को प्रशासन ने तुड़वाया


प्रतिनिधि नारायणपुर - प्रखंड के नगरपारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गॉव में वित्तीय वर्ष 2008-09 में मनरेगा योजना से बने मिट्टी भराई एवं ईट सोलिंग का कार्य से सड़क का निर्माण हुआ था.लेकिन सड़क का कुछ भाग भ्रमरपुर के दिवंगत राजेन्द्र झा की जमीन पर सर्वसम्मति से कराया गया था जिसको लेकर उनके पुत्र अमरनाथ झा उर्फ अभिषेक झा ने सड़क निर्माण के नौ वर्ष बाद 2018 ई में जिला लोक अदालत में निजी जमीन पर मनमानी तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया मामला लोक अदालत में भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत सैन द्वारा एक आदेश पारित करते निर्देश दिया गया की निजी जमीन में जितना भी सड़क आ रहा है उसे तोड़कर जमीन मालिक को सुपुर्द किया जाए जिसको लेकर सरकारी अमीन से मापी करवाकर मजिस्ट्रेट नारायणपुर मनरेगा पीओ लालमोहन राय प्रतिनियुक्त कर बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर अमर विश्वास,बिहपुर थाना प्रभारी मेश कुमार,झंडापुर पुलिस,भवानीपुर पुलिस महिला पुरूष डीएपी जवानों के साथ रविवार को पुर्व मुखिया करुणा कुमार झा व ग्रामीणों की उपस्थिती में सड़क को तुड़वाया गया जो लगभग एक सौ फीट लंबी सड़क को तोड़कर निजी जमीन को जमीन मालिक के हवाले किया गया मौके पर मनरेगा जेइ रोहित झा,पीआरएस सहित अन्य मौजूद थे वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया की एक और सरकार हर घर गली मुहल्ले में सड़क निर्माण करवा रहें हैं तो कहीं प्रशासन सड़क तुड़वा रहे है जो निंदनीय है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ