सड़क दुर्घटना में दादा पोता घायल


नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 अजय ढाबा के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में बांका जिले के धोरैया निवासी विनोद दास 55 वर्ष एवं उनका पोता हेमंत कुमार आठ वर्ष शामिल है.
दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे भवानीपुर पंचायत के मुखिया मुखिया दीपक शर्मा ने जब दोनो को सड़क पर घायल अवस्था मे देखा तो दोनो को ग्रामीणों के मदद से निजी वाहन से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया. जहां दोनो घायलों का इलाज किया गया. वही मुखिया ने घायल के परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दी. दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुचें. जहां अस्पताल में इलाज के बाद परिजनों ने दोनो को बेहतर इलाज के निजी अस्पताल में दिखाने के लिए ले गए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ