नवगछिया - प्रदेश के आह्वान पर नवगछिया में महागठबंधन समर्थित बिहार बंद का आंशिक असर देखा गया. राजद, भाकपा, माले, सीपीआई, सीपीएम तथा कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने दलगत झंडे को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस अवसर पर राजद के जिला महासचिव संजय मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने जो काला कानून पेश किया है, उसको वापस लेना पड़ेगा. जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने कहा कि जब तक इस बिल को पूर्णतया रद्द नहीं किया जाता महागठबंधन तब तक संघर्ष करता रहेगा. इस दौरान जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला कमिटी सचिव बिन्देश्वरी मंडल, रामदेव मंडल, गौरीशंकर राय, रेणु देवी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, नवगछिया नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, सतीश यादव, मुन्ना कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. वहीं दूसरी तरफ राजद समर्थकों ने मकंदपुर चौक पर सी एम नीतीश कुमार का पुतला जलाकर नीतीश सरकार का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी किया.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.