आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट...
भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य व जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शाहपुर में दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुए बलात्कर की घटना का कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि बिहार और खास कर जिला में हत्या- बलात्कार, लूट की घटना हर रोज हो रही है। कल होली के दिन शाहपुर में एक दलित नाबालिग बच्ची को अपराधियों ने अपहरण कर सामूहिक बलात्कर किया और आज ही सहार के कोशियड गांव में एक मूकबधिर लड़की के साथ अपराधियों ने बलात्कार किया। ये घटनाएं बताती हैं कि अपराधियों का मनोबल बढ़ हुआ है।
उन्होंने कहा कि नीतीश के राज्य में अपराधियों - बलताकरियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। किसी भी अपराधियों - बलताकरियों को सजा नही हो रही है। इन अपराधीयों केअंदर प्रशासन का खौफ समाप्त हो गया। इस लिए इनका मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार इन अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाते हुए सजा दिलाने का काम करे।
घटना के खिलाफ शाहपुर थाना घेराव के लिए भाकपा - माले के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंची जनता। घेरव से पहले माले का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह, जिला कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच जिला सचिव अजय कुमार गांधी, किसान नेता बिनोद कुशवाहा, हरेराम, राकेश कुमार, के नेतृत्व में बलात्कारियों की गिरफ्तारी, लड़की के परिवार का सुरक्षा व एसपीड़ी ट्रायल चलाकर सज़ा के लिए शाहपुर थाना प्रभारी से हुई वार्ता। जहाँ थाना प्रभारी ने नामजद सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी और उपर्युक्त अन्य मांगों पर तत्काल करवाई का आश्वाशन दिया। जिसके बाद थाना घेरव स्थगित कर दिया गया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.