अरियरी से प्रभात कुमार की रिपोर्ट
सहायक थाना क्षेत्र कसार अंतर्गत पंचायत वरुणा के मसौढा के धन्नूटोला में सोमवार की देर शाम करीब 6:00 बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है इस घटना में जानकारी के अनुसार एक पक्ष के 60 वर्षीय राजमंती देवी का दाहिना हाथ टूट गया जबकि सरिता कुमारी सतेंद्र कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया वहीं दूसरे पक्ष के 48 वर्षीय रामविलास चौहान को गंभीर चोटें आई हैं।
मारपीट की घटना को लेकर कसार थाना अध्यक्ष नजीबुल्लाह खान से पूछे जाने पर जानकारी में बताया कि घायलों का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में चल रहा है दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.