पालीगंज।पालीगंज अनुमंडल मख्यालय के बाजार पीएचसी में अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ आशा व ममता और कुरियर कर्मियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि पीएचसी स्वास्थ्यकर्मी एक सप्ताह से विभागीय अधिकारी से मिलकर अपने बकाये वेतन की मांग कर रहे थे.
लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन ही दिया. जिसके बाद से कर्मियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी. पीएचसी कर्मी ने प्रभारी चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिविल सर्जन से निलंबित करने का मांग की है. स्वास्थ्यकर्मी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आवंटन होने के बाद भी दुर्भावना से ग्रसित होकर प्रभारी चिकित्सा प्रभारी वेतन व मानदेय का भुगतान नहीं किया.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.