देशी एवं विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार


प्रतिनिधि नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के गंगा घाट बलाहा से शनिवार की संध्या भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 750 एमएल के 7 बोतल,180 एमएल के एक बोतल एवं दो लीटर देशी शराब के साथ शराब तस्कर नारायणपुर निवासी नाजिब अली के पुत्र मो जुनियर महमूद, मधुरापुर बाजार निवासी रामनाथ चौरसिया के पुत्र मनोज कुमार, गनौल निवासी शंकर साह के पुत्र गोविंद कुमार एवं गोपाल साह के पुत्र बीपीन साह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने एनीर्थोलाइजर मशीन से जांच की है जॉच में अल्कोहल की पुष्टी हुई है. साथ ही पीएचसी नारायणपुर स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजा जाएगा. मौके पर एसआई हसीन अहमद खान, एएसआई रवि कुमार सहित डीएपी के साथ चौकीदार मौजूद थे.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ