नवगछिया प्रखंड में 580 बुजुर्ग का किया गया वैक्सीनेशन

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में शनिवार को कुल 580 बुजुर्ग व्यक्तियों को कोरोना का टीकाकरण किया गया. नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर प्रखंड के साहू परबत्ता, जमुनिया एवं ढोलबज्जा पंचायत में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. इसके साथ ही एक केंद्र नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में संचालित किया जा रहा है. सभी टीकाकरण केंद्र पर शनिवार को मौसम खराब होने के बावजूद भी बुजुर्ग लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुच कर कोरोना का टीका लगवाया. उन्होंने कहा कि शनिवार को कुल 580 बुजुर्ग का टीकाकरण किया गया. टीकाकरण के बाद सभी बुजुर्ग की स्थिति सामान्य है.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ