नवगछिया : होली एवं शब ए बारात त्योहार को लेकर एसडीओ अखिलेश कुमार ने पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में विशेष चौकसी रखने का निर्देश दिया है. होली एवं शब ए बारात को लेकर एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि त्योहार को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. अनुमंडल क्षेत्र में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त किए गए हैं. होली एव शब ए बारात त्योहार एक साथ होने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसको लेकर सभी बीडीओ एवं सीओ को विशेष सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ ना लगे इसको लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पदाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया गया है. एसडीओ ने कहा कि त्योहार में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी. इसको लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही अनुमंडल में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां पर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल के रंगरा, गोपालपुर, तिरासी, मुरली, कठुआ, जहांगीरपुर वैसी, लत्तीपाकर, बनियां, जमुनिया, इस्माइलपुर, नवगछिया के मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला,रसलपुर, नवादा, कदवा, पंचगछिया, अभिया बाजार, जगतपुर, उजानी, तेतरी, खैरपुर, तिनटंगा, मंकन्दपुर, तिनटंगा दियारा, मिरजाफरी, ध्रुवगंज, मिल्की, विक्रमपुर, खरीक बाजार, नारायणपुर, मधुरापुर बाजार, बिहपुर, बभनगामा, जमालपुर, मरवा, ओलियाबाद झंडापुर, भ्रमरपुर, हरिओ, जयरामपुर एवं भवानीपुर संवेदनशील स्थानों में शामिल हैं. इन स्थानों पर विशेष गतिविधि रखने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने त्योहार को शांति पूर्ण एवं उत्साह के वातावरण में भाईचारे के बीच मनाने की अपील की है.
तीन लेयर में रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, व्यवधान करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी
- एसपी के नेतृत्व में नवगछिया शहर में निकला गया फ्लैग मार्च
होली एवं शब ए बारात त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शनिवार की संध्या समय एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में नवगछिया शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह नवगछिया टाउन थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सहित जिला पुलिस बल शामिल थे. नवगछिया थाना से फ्लैग मार्च निकालते हुए नवगछिया के गौशाला रोड, मेन रोड, मक्खातकिया, स्टेशन रोड में फ्लैग मार्च किया गया. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि होली एवं शब ए बारात त्योहार एक साथ होने के कारण पुलिस जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इसको लेकर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर तीन लेयर बनाए गए हैं. एक लेयर की जिम्मेदारी एसडीपीओ दिलीप कुमार को दी गई इसके साथ हैं. इसके जोन वाइज पदाधिकारियों को बैठकर अपने अपने क्षेत्र में विधिव्यावस्था संधारण की जिम्मेदारी दी गई है. बिहपुर सर्किल की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय असरार अहमद को दी गई है. इसके साथ में दोनों सर्किल में बाइक से मॉनिटरिंग करने की व्यवस्था की गई है अलग से भी फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया है. एसपी ने त्योहार को लेकर लोगों से अपील की है कि त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएंगे. त्यौहार के दौरान थोड़ा सा भी व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी स्तर से विशेष निगरानी की जा रही. एसपी ने कहा कि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होली के त्यौहार में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे. सार्वजनिक स्थानों पर होली नहीं मनाएंगे, घर में रहकर अपने परिवार के साथ होली मनाएंगे.


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.