पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के दहिया पंचायत के महुअरी गांव में महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिर मे हुई पूजा अर्चना


पटना जिला के पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के दहिया पंचायत के महुअरी गांव में महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिर मे पूजा अर्चना किया गया, पालीगंज प्रखंड क्षेत्र में महुअरी गांव में दहिया पंचायत के पूर्व मुखिया संजय यादव ने महाशिवरात्रि का पर्व के अवसर पर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने महाआरती में भाग लिया। शिव मंदिरों में रुद्रा अभिषेक और पूजा आरती कार्यक्रम का आयोजन चलता रहा। वही पालीगंज के विभिन्न जगहों पर महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार सुबह पांच बजे से ही शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। मंदिरों में जहां एक तरफ भक्तों ने गंगाजल, दूध ,दही धतूरा, भांग, बेलपत्र, फुल , प्रसाद समेत तरह-तरह के पूजा की सामग्री भगवान भोले नाथ के दरबार में चढ़ाकर पूजा अर्चना किया गया। मंदिरों के पुजारियों ने शिवलिंग का रुद्रा अभिषेक किया। इस दौरान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। प्रसिद्ध महा शिव मंदिर समदा बाबा के दरबार में भारी संख्या में पहुंच कर भक्तों ने माथा टेका। सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ