घटना स्थल पर जाम पर डटे आक्रोशित।
मधुबनी - रहिका से प्रेम कुमार झा की रिपोर्ट। रहिका-बेनीपट्टी एस एच 52 सड़क में सतलखा गांव में सुबह में बाइक की ठोकर मारने से एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी होने की हालत में मौत हो गया।जख्मी बच्चा सतलखा गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र उम्र दस वर्ष छोटू राम की पहचान हुई है।लोगों ने बताया कि जख्मी बच्चा को इलाज के लिए परिजन ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।लेकिन अस्पताल पहुंचते ही जख्मी बच्चे की मौत हो गई।
रहिका की ओर से एक बाइक सवार बेनीपट्टी की ओर जा रहा था। सड़क किनारे अपने घर के पास मृतक बच्चा जा रहा था।पिछे से तेज रफ्तार में बाइक सवार ने बच्चे को जोरदार ठोकर मार दिया।इस घटना में बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।लोगों ने बाइक सवार पर कारवाई करने एवं मृतक बच्चे के माता पिता को मुआवजा राशि देने को लेकर सड़क मार्ग जाम कर दिया।जाम स्थल पर रहिका एवं अरेर थाना पुलिस लोगों को शांत करने में लगे हुए थे।चार घंटे तक एस एच 52 सड़क पर आवागमन बाधित होने से सैकड़ों यात्रियों एवं वाहन चालकों को फजीहत झेलनी पड़ी


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.