तियाय गांव में किया जाएगा अभिनंदन समारोह.




शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट

 चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के तियाय गांव में नवनिर्वाचित विधायक विजय सम्राट का स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. इस बाबत जानकारी देते हुए चेवाड़ा आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तियाय गांव निवासी व पूर्व मुखिया नवल किशोर यादव के अगुवाई में 6 मार्च को अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ