शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट
स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय में बृहस्पतिवार को नवजात शिशु को विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.सीडीपीओ कुमारी बिंदु ने बताया कि इस दौरान प्रखंड बीआरजी टीम में महिला पर्यवेक्षिका , पीरामल फाउंडेशन के कर्मी , एएनएम सहित अन्य को शिशु संक्रमण से बचाव को लेकर जानकारी दी गई .प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रसव बाद शिशु को गंदे कपड़े से नहीं पोछना चाहिए और 6 महीने तक नवजात शिशु को सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए. सीडीपीओ कुमारी बिंदु के द्वारा प्रशिक्षण में नवजात शिशु को संक्रमण से बचाने को लेकर कई अहम जानकारी दी गई.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.