मैथिली के प्रख्यात प्राध्यापक डॉ. रामदेव झा के निधन पर गाढ़ा गांव स्थित वैद्यनाथ सूरत जयनारायण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शोक सभा का आयोजन


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।

  मैथिली के प्रख्यात प्राध्यापक डॉ. रामदेव झा के निधन पर गाढ़ा गांव स्थित वैद्यनाथ सूरत जयनारायण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शोक सभा का आयोजन एच एम डॉ. सुलेखा कुमारी की देखरेख में किया गया। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए दो मिनट का मौन धारण करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव ने कहा कि वे मैथिली साहित्य अकादमी दिल्ली के कन्वेनर थे। मनुष संतान समेत उन्होंने दर्जनों रचनाएं की। उनकी कारयित्री प्रतिभा अद्वितीय थी। अध्यापन शैली बेजोड़ थी। उनके निधन से मैथिली साहित्याकाश के नक्षत्र मंडल का भारी नुकसान हुआ है। मौके पर डॉ. शंभू कुमार, शिवशंकर पाठक समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ