रात्रि गश्ती के क्रम में विभिन्न ब्रांड की 1440 बोतल नेपाली शराब बरामद


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।

सशस्त्र सीमाबाल 18वीं वाहिनी के महुलिया एसएसबी कैम्प के कम्पनी कमांडर गणेश चक्रवर्ती ने जवानों के साथ रात्रि गश्ती के क्रम में विभिन्न ब्रांड की 1440 बोतल नेपाली शराब बरामद की। उनके अनुसार कुछ लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाली शराब की खेप सीमापार लाना चाहते थे। गश्तीदल को देखकर शराब की बोरी पटककर नेपाल की तरफ भाग गये। बोरी में मामाश्री ब्रांड की 1200 बोतल व उमंग ब्रांड की 240 बोतल शराब थी। इसप्रकार कुल 1440 बोतल में 432 लीटर शराब थी। जिसे जब्त कर कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग मधुबनी को सौंप दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ