मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
अतिक्रमण खाली नहींं कराने के नाम पर विगत बीस वर्षों से लदनियां वाया लंबित एनएच 104 के निर्माण में अतिक्रमणमुक्ति के बाद तेजी आयी है। सीओ निशीथ नंनद की देखरेख में पद्मा, पिपराही व तेनुआही समेत अन्य जगहों पर एन एच को अतिक्रमणमुक्त कराया जा चुका है। निर्माण कंपनी तेजी से काम को आगे बढ़क रही है। सड़क के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण का कार्य बीएससीपीएल द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने डीएम से लिखित शिकायत की थी। डीएम व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के आदेश का अनुपालन करते हुए सीओ ने पुलिसबल के सहयोग से अतिक्रमण खाली करवाया। मुआवजे से वंचित लोगों को वरीय पदाधिकारी से आश्वासन मिला है।
सीओ निशीथ नंदन ने बताया कि पूर्व में ही बीएससीपीएल एनएच निर्माण कंपनी के द्वारा इस मुख्य सड़क को खाली करवाने की दिशा में डीएम को लिखा गया था। निर्देशानुसार एसडीओ जयनगर व एसडीपीओ के संयुक्त आदेश पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण खाली कराया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.