मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
डीएम मधुबनी के आदेशालोक में बीडीओ लदनियां अखिलेश्वर कुमार ने तत्काल प्रभाव से महथा पंचायत के खाता संचालन पर रोक लगा दी है। बीडीओ ने इस आशय का पत्र 17 मार्च को पीएनबी को भेजा।
जिसमें महथा पंचायत की वर्तमान मुखिया तेतरी देवी एवं वार्ड संख्या 7, 8 एवं 11 के वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति के सचिव व अध्यक्ष को गबन मामले में दर्ज प्राथमिकी का आरोपित बताया गया है।
सभी आरोपित एक वर्ष से फरार चल रहे हैं। बावजूद इसके इनके नाम सरकारी खाते का संचालन किया जा रहा था।
डीएम के आदेश के आलोक में बीडीओ ने वर्तमान मुखिया एवं वार्ड क्रियान्वयन सह प्रबंधन समिति के वित्तीय खाते के संचालन पर रोक लगाने का अनुशंसा की है। ये खाते सात निश्चय, पंचम वित्त व चौदहवीं वित्त से संबंधित हैं।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.