लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां थाना क्षेत्र के परसाही मनहरवा व धर्मबन के बीच स्थित तेनुआही- खुटौना पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे झाड़ी में बुधवार की सुबह लोगों ने युवक की लाश देखी। चौकीदार की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। लाश की पहचान बेलाही पंचायत के मनहरवा गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र नितेश सिंह (21) के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार वह विक्षिप्त था। बायीं आंख की भौं पर हल्की खरौंच के अतिरिक्त कोई जख्म नहीं देखा गया।
असामान्य लोगों की तरह उसने एक टी शर्ट व तीन शर्टें पहनी थी, जो इसे विक्षिप्त बता रही थी।
उन्होंने कहा मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद मौत के कारण की जानकारी मिल सकेगी। तदनुसार कार्रवाई की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.