अरियरी से प्रभात कुमार कि रिपोर्ट...
प्रखंड अरियरी के पंचायत वरुणा अंतर्गत वरुणा में ब्रह्मा बाबा के नजदीक समाजसेवी सह वरुणा पंचायत के भावी मुखिया विजय यादव के द्वारा नि:शुल्क मेडिकल चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया गया जिसमें डॉ धीरज कुमार एमबीबीएस नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रहलाद कुमार एमबीबीएस हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ,डॉ नीरज कुमार एमबीबीएस चर्म,गुप्त रोग कुष्ठ एवं सौंदर्य विशेषज्ञ, डॉ पी एस चौधरी एमबीबीएस जेनरल मूत्र रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ कुणाल कुमार छाती,पेट एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर चंद्र सिंह BDAS दाँत, मुँह एवं जबड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ संघमित्रा कुमारी MBBS स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सक की पूरी टीम मुस्तैद रही इस मौके पर समाजसेवी सह युवा भावी मुखिया प्रत्याशी विजय यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य गरीब और जरूरतमंदों को नि:शुल्क तथा बहुत कम खर्चे पर पंचायत में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है ताकि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में अपनी जान ना गवां सके और आसानी से अपना इलाज करवा सके विजय यादव ने यह भी कहा कि पंचायत की जनता के विकास और उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत हैं इस दरमियान नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज कुमार ने बताया कि अधिकांशत: बच्चे को चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत थी मौके पर आवश्यकतानुसार दवाइयां भी दी गई परामर्श देने के बाद बच्चों को नवादा आने की सलाह दी गई विजय यादव के द्वारा शिविर आयोजित व्यवस्था को लेकर चिकित्सकों ने भी काफी प्रशंसा की साथ ही स्थानीय लोगों ने विजय यादव के नेतृत्व में करवाए गए चिकित्सा-शिविर को काफी सराहना की है ।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.