आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट
जिला प्रशासन के द्वारा निर्देशित नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता युवा संवाद एवं संकल्प अभियान स्वयंसेवक आनंद कुमार के नेतृत्व में महंथ महादेवा नंद महिला महाविद्यालय आरा के कंप्यूटर साईंस बी सी ए विभाग में किया गया।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षक राघवेंद्र नारायण विकास अमरजीत कुमार मिश्रा एवं आनंद कुमार ने युवा संवाद को संबोधित किया।
अमरजीत कुमार मिश्रा ने जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवाओं में नशा करना फैशन बन रहा है जो परिवार समाज व देश के लिए चिंता का विषय है ।नशा मुक्त भारत अभियान केवल सरकार का जिम्मेदारी नहीं है बल्कि समाज के सभी लोगों को नशा मुक्त भारत का संकल्प लेना होगा जिससे आनेवाली पीढ़ियों में ऐसे जानलेवा आदतों से दूर रखा जाए।
युवा संवाद को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के शिक्षक राघवेंद्र नारायण ने कहा की नशा मुक्त भारत अभियान एक सार्थक अभियान हैं जिसें सफल करने हेतु समाज के सभी संगठनों को आगे आना होगा ताकि अपने संपुर्ण भारत देश को नशा मुक्त किया जा सकें।
आज अधिकांश युवा नशे के गिरफ्त में हैं जो कहीं ना कहीं देश के विकास में बाधक हैं
स्वयंसेवक व यूथ फाॅर सेवा के प्रदेश संयोजक आनंद कुमार ने सारे छात्र छात्राओं को नशा से होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए को कहा आने वाले समय में अगर इन बीमारियों से बचना है तो हमें नशा को अपने भोजपुर जिला से दूर करना होगा।
नशा मुक्त युवा ही शिक्षा , खेल व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ पाएंगे व भोजपुर व भारत को गौरवान्वित कर पाएंगे। मंच संचालन आनंद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन विनोद साह ने किया
इस अवसर पर छात्रा सोनाली सिंह ने नशा के दुष्प्रभाव पर जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार का पेंटिंग बनाया जो समाज को संदेश दे रहा था
जिसे यूथ फाॅर सेवा सम्मानित करेगा।
इस अवसर पर सोनू कुमार सोनी पूजा कुमारी प्रियंका कुमारी डाॅ मनोज कुमार रवि शंकर राधिका कुमारी ज्योति कुमारी तारा कुमारी शाहजहाँ खातुन रीति कुमारी नेहा बिटू कुमारी अंशु कुमारी तारामुनी , गुड़िया, निशा कुमारी रिजवाना अफसाना नेहा अंकिता कुमारी रागनी सिंह ब्यूटी, नंदनी मिश्रा शोभा सुरभि दूर्गा स्वेता रावली उपाध्याय रानी कुमारी आकाक्षी अपराजिता राय चांदनी सहित सैकड़ों छात्राएं नशा मुक्त अभियान में उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.