महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


 

आरा से शिवम् ओझा की रिर्पोट...

बिहिया। दिनांक 06/03/21 शनिवार को बिहिया स्थित अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्था के निर्देशक इं. गणेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां की वर्तमान समय में महिला को आत्मरक्षा हेतु स्वावलंबी होना आवश्यक है ।महिला शक्ति करण के दौर में छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कराटा की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में परीक्षण रानीराज जो ब्लैक बेल्टधारी हैं, के द्वारा अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों को परीक्षण दिया जा रहा है। कराटा के शिक्षण के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक सुरक्षा हेतु यह कार्यक्रम लाभदायक होगा। उक्त अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक सह संस्था के प्रवक्ता पीएन सिंह , सह ब्रांच बेल्वानिया के प्राचार्य राजू रंजन एवं अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ