नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया शहर में प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री करते नवगछिया पुलिस ने गुरुवार की देर शाम एक लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लॉटरी विक्रेता मक्खातकिया निवासी कृष्णा राय है. इस दौरान पुलिस ने उसके पास से 250 पीस लॉटरी टिकट भी बरामद किया. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिली थी कि नवगछिया बाजार में एक युवक द्वारा प्रतिबंधित लॉटरी टिकट का अवैध रूप से खरीद बिक्री कर रहा है. सूचना के आलोक में नवगछिया थाना के द्वारा छापेमारी की गई. इस दौरान नवगछिया शहर में कृष्णा राय को प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इधर नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित लॉटरी बरामद होने के संदर्भ में थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार लॉटरी विक्रता से पुलिस पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गिरफ्तार लॉटरी विक्रेता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.