शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
बरबीघा के नारायणपुर मुहल्ले में छापामारी कर स्थानीय थाना पुलिस ने 17 लीटर देशी शराब और कई उपकरण सहित दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर ली। जबकि दो अन्य निकल भागने में सफल हो गए। छापामारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक लीलाधर झा ने किया। पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान कामेश्वर चौधरी और देहन चौधरी के घर से पांच पांच लीटर शराब बरामद किया गया। जबकि भागने में सफल अजय चौधरी और गेलु चौधरी उर्फ गौरी चौधरी के घर से क्रमशः चार और तीन लीटर देशी शराब के कई उपकरण बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर ली। गिरफ्तार दोनों कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.