इग्नू ने चलाया नामांकन जागरूकता कार्यक्रम


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

 बुधवार को एस. के.आर. कालेज बरबीघा में इग्नू के पदाधिकारियों के द्वारा नामांकन जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय पटना के सहायक निदेशक डा शालिनी एवं विनोद कुमार उपस्थित होकर छात्रों को इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी|कार्यक्रम का प्रारंभ डा शालिनी के द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा कृष्ण सिंह एवं संस्था संस्थापक सचिव श्रीकृष्ण मोहन प्यारे सिंह उर्फ़ लाला बाबू के उपर माल्यार्पण के साथ किया |महाविद्यालय के प्राचार्य डा नवल प्रसाद के द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया|कार्यक्रम में इग्नू स्टडी सेंटर के छात्र एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थिति बनी रही, मंच संचालन डा बीरेंद्र पाण्डेय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डा विद्या प्रकाश मौर्य ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ