न्यूज़ डेस्क। लगातार बढ़ रहे गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज पटना सिटी की महिलाओं ने गैस सिलेंडर के साथ सड़कों पर प्रदर्शन किया । उनका कहना है उज्जवला योजना के तहत बांटे गए गैस सिलेंडर अब उनके किसी काम के नहीं रहे, वह सभी गैस के बढ़ते दामों से परेशान हो चुकी हैं । सरकार वापस इनका सिलेंडर खरीद ले। इनका कहना यह भी है कि सरकार तो अब सब्सिडी का पैसा भी नहीं दे रही, दूसरी तरफ सरकार फ्री में गैस सिलेंडर देने का वादा करती है।
यही नारा इन लोगों ने गैस सिलेंडर पर भी चिपका रखा था। इनसे बात करने पर इन्होंने कहा कि अब इनके पास अब इतना पैसा नहीं है कि वह हर माह गैस खरीदें, अभी तो उनके सामने खाने के भी लाले पड़े हुए हैं ऐसे में सरकार उनका सिलेंडर ही वापस खरीद ले।
मौके पर मौजूद कुछ नेताओं ने कहा सरकार यदि गैस तेल का दाम जल्द नहीं घटाती है तो वह जल्द ही इस आंदोलन को और भी तेज करेंगे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.