उमगांव बाजार में दवा व्यवसाई के दुकान पर अपराधियों ने चलाई गोली मामले की जांच में जुटी पुलिस


मधुबनी से जिला संवाददाता आशीष / बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

हरलाखी उमगांव बैल बाजार के निकट एक दवाई की दुकान में अपराधियों ने चलाई गोली.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि यह घटना शनिवार साम करीब7 से 7:30 बजे की बताई जा रही है.व्यवसाई बासोपट्टी निवासी मनोज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सामने से आया लूटने का प्रयास किया लेकिन नहीं संभव हुआ तो उसने गोली चलाना शुरू कर दिया और फायरिंग करते हुए अपराधी वहां से भाग गया.साथ ही व्यवसाई ने बताया कि अज्ञात अपराधी 6 की संख्या में थे और सभी दो मोटरसाइकल पर सवार होकर आए थे.


घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.इस घटना की सूचना हरलाखी थाना को हुई.सूचना मिलते ही हरलाखी थाना प्रभारी प्रेमलाल पासवान अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.साथ ही थाना प्रभारी प्रेमलाल पासवान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.साथ ही अज्ञात अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ