बासोपट्टी में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ


मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
मुख्य बाजार स्थित गिरिजा पैलेस परिसर में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ.मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद,थाना प्रभारी इंदल यादव,हरिश्चंद्र शर्मा,सुनील कुमार,अध्यक्ष संजय महतो सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया.कार्यक्रम से पहले कथास्थल से पूरे नगर में कलश शोभा यात्रा निकली.जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया.वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित हुई.

उसके बाद दोपहर दो बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई.विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि भागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.मनुष्य के जीवन में भागवत कथा सुनना चाहिए.विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने शांतिपूर्ण ढंग से भागवत कथा सुनने का अपील किया.कथा के प्रथम दिन कथास्थल पर काफी भीड़ जुट गई.काफी दूर दराज से श्रद्धालु कथा का श्रवण करने के पहुंचे.आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय महतो ने बताया कि कोविड 19 को लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है.वहीं मंच के माध्यम से भी कथास्थल पर मास्क का प्रयोग करने की अपील किया जा रहा है.मौके पर राधेश्याम चौधरी,जीवछ महतो,प्रहलाद प्रसाद,हिम्मत लाल राउत,बलराम साह,अशोक पासवान सहित समिति के सभी सदस्य शामिल हुए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ