सत्ता परिवर्तन के लिए महिलाओं को संभालनी होगी कमान : कोमल सृष्टि


बिहपुर प्रतिनिधि- बिहपुर प्रखंड के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए महिलाओं को बढ़ चढ़ कर आन्दोलन में हिस्सा लेना होगा. उन्होंने बढ़ते महिला अपराध को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 24 फरवरी को दाता मंगन साह रहमतुल्ला अलेह के मजार से किसान सत्याग्रह आनदोलन पद यात्रा कि जाईगी. जिसमे महिलाओं की भी अहम भूमिका होगी. मौके पर प्रेस वार्ता जिलाउपाध्यक्ष सुनन्दा रक्षित ,नगर अध्यक्ष पूजा साह ,जगदिपुर प्रखंड अध्यक्ष पूनम मिश्रा, जिला महासचिव उषा रानी ,रोहित आनंद शुक्ला, राधाकृष्ण सिंह, गौरब कुमार, सबरार, आलम, इरफान आलम, अरद, राजनीति प्रसाद सिंह भी शामिल थे. 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ