सी पी आई का शाखा सम्मेलन शुरू।



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

सीपीआई के चोरवर शाखा के सम्मेलन विधिवत झण्डातोलन कर सुखदेव रविदास के द्वारा शुरुआत किया गया । झंडा तोलन के बाद शहीद वेदी पर पुष्पांजलि किए और शहीद गीत भी गाया गया।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वैनर तले अरियरी अंचल के चोरवर मे विशाल आमसभा अवधेश रविदास के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि देश के अंदर डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छूने लगी है सुरसा के मुंह की तरह महंगाई बढ़ती जा रही है केंद्र और राज्य सरकार लगातार जनविरोधी नीतियां जनता को थोपने के लिए कमर कस तैयार हैं, देश के अंदर अपने नीतियों के तहत देश के किसानो के उपर तीन काला विल बिना सांसद मे बहस किये पास करा दिये ,जिसको देश के किसान मानने को तैयार नही हैं। बिल की वापसी के लिए किसान आंदोलन आंदोलन चला रहे हैं ,आज दिल्ली बॉर्डर पर 89 दिनो से किसान धरना पर बैठे हैं,किसानों का आंदोलन पूरे देश के अंदर चल रहा है लेकिन बाहरी सरकार किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। किसानों का आवाहन करते हुए पांडेय अपने गाँव मे भी संगठित हो ,यह देश के अंदर बड़ी लड़ाई लड़ने की अब जरूरत होगी । आम सभा को किसान नेता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा , अरियरी अंचल सचिव केदार राम, नवादा जिला खेत मजदूर यूनियन के नेता अर्जुन प्रसाद सिंह, पकरी बरमा अंचल सचिव रामश्रेश यादव , भुनेश्वर प्रसाद सहायक अंचल श्यामसुंदर चौहान ,रविंद्र कुमार, प्रवीण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में किसान मजदूर छात्र नौजवान शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ