न्यूज़ डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों से लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना के सभी आवासीय और कमर्शियल कंपलेक्स में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने प्रमंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक कर यह फैसला लिया है ।
इस बैठक में यह भी आदेश जारी किया गया है कि जिन जिन अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है वह 31 मार्च तक लगवा ले। या जिन अपार्टमेंट या कमर्शियल कंपलेक्स में सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं पर काम नहीं कर रहे, वह 28 फरवरी तक उसे दुरुस्त करवा ले । इसके लिए संजय कुमार ने प्रमंडल के सभी डीएम एसएसपी एसपी ट्रैफिक नगर आयुक्त सहित कई अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ आने वाले समय में किसी भी अपार्टमेंट या कमर्शियल कंपलेक्स का नक्शा पास करवाते समय सीसीटीवी का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
ऐसा हाल में ही हुए रूपेश हत्याकांड में खराब पाए गए सीसीटीवी कैमरे के बाद लिया गया निर्णय है, इसके इलावा सूबे में लगातार अपराधिक घटना से अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सहयोग मिलेगा तथा अपराधी भी अब अपराध करने से पहले सोचेंगे। बैंक, ज्वेलरी शॉप,पेट्रोल पम्प बड़े व्यापारिक/शैक्षिक संस्थान आदि जगहों पर भी सीसीटीवी लगाना जरुरी होगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.