धन संग्रह अभियान को गति देने को भाजपा की बैठक



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट 

अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह समपर्ण निधि अभियान को गति देने हेतु प्रदेश महामंत्री सूशील चौधरी भाजपा जिला कमिटी की बैठक में भाग लेने जिला कार्यालय वाजिदपुर पहुंचे । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ने किया। बैठक में बताया गया कि मन्दिर निर्माण में सहयोग के लिये लोगों से सम्पर्क जारी है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। सभी श्रद्धालुओं एव राम भक्तों से अपील किया गया कि इसमे अपने क्षमता के अनुसार सहयोग कर ऐतिहासिक मन्दिर निर्माण में सहयोग कर यश का भागी बने। यह अभियान लगातार 15 जनवरी से चालू है जिसमे लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है ।इस मौके पर प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत प्रभाकर,मनोज कुमार सिन्हा,जिला मंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डाक्टर के स्वंभू ,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,आनन्द प्रकाश,जिला उपाध्यक्ष बिपिन मंडल सहित अन्य मौजूद थे ।इस अवसर पर शहर के जमालपुर बीघा की सहिना नाज ने भाजपा की सदसयता ग्रहण की । उनका फूल माला से स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ