शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
जिले में कोविड वैक्सीन अधिकारियों को दिया जा रहा है। शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीकाकरण किया गया ।सत्य प्रकाश शर्मा ,अपर समाहर्ता ,सत्येंद्र कुमार सिंह ,उप विकास आयुक्त, सभी अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशीकांत आर्य ,उप निर्वाचन अधिकारी प्रशांत शेखरके साथ-साथ कई अधिकारियों को आज कोविड-19 का टीकाकरण किया गया । श्याम कुमार निर्मल डी पी एम ने बताया कि आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरियरी 50, बरबीघा 49 , चेवाड़ा 47, घाटकुस्मभा 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुर सराय 40 शेखपुरा 138 ,कुल 354 अधिकारियों एवं अन्य को वैक्सीन दिया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर वीर कुमार सिंह एसीएमओ डॉ कृष्ण मुरारी सिंह के साथ-साथ सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा डोज भी वैक्सिंन दिया गया ।किसी भी अधिकारी या स्वास्थ्य कर्मियों में किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं पाया गया है। इसलिए यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है ।बहुत जल्द यह वैक्सीन सभी व्यक्तियों के लिए सुलभ कराया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.