शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
अरियरी प्रखंड अंतर्गत वृंदावन गांव के देवी स्थान के प्रांगण में रामधुनी यज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई । जहां चौबीस घंटा का अखंड रामधुन यज्ञ किया जाना है।कलश यात्रा का नेतृत्व नवलेश कुमार, कन्हैया कुमार, चंदन कुमार, रमेश कुमार, अनुज कुमार, रोशन कुमार, मनोज महतो, मनोहर महतो, दिलीप कुमार, हरिनंदन महतो , कृष्णा महतो, कर रहे थे। गांव के ही तालाब से जल भरकर कलश यात्रा में शामिल लोग नाचते गाते और जयकारा लगाते देवी स्थान से चलकर वृंदावन गांव होते हुए वृंदावन में चौक तक हनुमान मंदिर के पास से गुजरते यज्ञ स्थल तक पहुंचे। कलश यात्रा में 205 की संख्या में बालिका और महिलाएं शामिल थी। बाद में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अखंड रामधुन कीर्तन शुरू हुआ। गांव एवम आसपास का इलाका भक्तिमय बना हुआ है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.