टोटो के पलटने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल


 

प्रतिनिधि गोपालपुर - माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान कर टोटो से वापस लौट रहे सिंघिया मकंदपुर निवासी मंगल साह अपनी पत्नी संजू देवी व आठ वर्षीय पुत्री रितु कुमारी गोपालपुर फकरतकिया के निकट उक्त टोटो के पलट जाने के कारण घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुन: टोटो को सीधा कर इलाज हेतु पीएचसी गोपालपुर भेजा गया. जहाँ मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोपालपुर डा सुधांशु कुमार ने तीनों का इलाज किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ