शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
शनिवार को शिरोमणि गुरु रविदास जी की 644 वीं जन्मोत्सव अम्बेडकर युवा विकास समिति के तत्वाधान में बहुआरा गांव में मनाया गया।
इस कर्यक्रम में डॉ संजय कुमार– अध्यक्ष बिहार रविदास विकास समिति , नीतू कुमारी – चेवाड़ा पंचायत समिति सदस्य, गोल्डन आंबेडकर - प्रदेश अध्यक्ष दलित मोर्चा , सकलदेव रविदास , बिहार प्रदेश महासचिव बहुजन समाज , लट्टू यादव ,सुनीलहार्डवेयर ,मकेस्वर पासवान , मिश्री पासवान , राजीव पासवान , संदीप साव ,सहदेव दास , अरुण दास ने सत् शिरोमणि गुरु रविदास महाराज प्रकाश जी के जीवनी पर अपना विचार रखे। सभी वक्ताओं ने अपने -अपने वक्तव्य में कहे की-गुरु रविदास जी समाज में एकता लाने के लिये उनकी रचनाएं आज भी हमारे लिये महत्वपूर्ण है। उनके आदर्श आज भी सम्पूर्ण मानव जाति के लिये पूजनीय है। हम उनके आदर्श पर चलते हुये अपने जीवन को सफल बनाना चाहिये । सत् शिरोमणि गुरु रविदास महाराज चाहते थे की एक ऐसे समाज की स्थापना की जाए जहा छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच का कोई भेद भाव ना हो और सभी को बराबरी का दर्जा मिले। संत रविदास ने ऐसे समय में प्रेम भावना का संदेश दिया जब लोग जात-पात और अशिक्षा से जूझ रहे थे। सत् शिरोमणि गुरु रविदासरिवदास जी ने सभी जातियों के लोगों को प्रेमभाव से रहने का संदेश दिया था। वह एक जाति के गुरु न होकर समस्त मानव जाति के गुरु थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री बाल्मीकि राय और मंच संचालन इंजीनियर अनिल कुमार दास कर रहे थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.