प्रतिनिधि गोपालपुर - नवगछिया -तिनटंगा करारी पीडब्लूडी सडक पर नवटोलिया गाँव के निकट बुद्धूचक गंगा घाट से गंगा स्नान कर वापस रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर जा रहे ऑटो व गंगा स्नान को बाइक से कदवा गाँव के पंकज कुमार अपने मित्र के साथ बुद्धूचक जा रहे थे कि दोनों में आमने सामने टक्कर होने से ऑटो सवार भवानीपुर निवासी इन्दिरा देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई एवं हरनाथचक निवासी रूबी देवी व ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय ग्रामीणों व गोपालपुर पुलिस ने इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल घायल महिलाओं को भेजा. जहाँ घायल महिलाओं का इलाज किया गया तथा मृत महिला का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया. दूसरी बाइक सवार ने बताया कि में अपने मित्र के साथ बाइक लगा कर खडा था कि ऑटो ने धक्का मार दिया. जिससे हमलोग घायल हो गये. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.