लदनियां मंडल स्तरीय भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सम्पन्न हुआ। खाजेडीह में आयोजित इस शिविर के समापन सत्र् को वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत झा, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रंधीर खन्ना, रामबहादुर सिंह, हरिनारायण यादव, दानी झा, मंगलबिहारी कामत आदि ने संबोधित किया। इन्होंंने केंद्र व प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तथा भाजपा की कार्यपद्धति एवं संगठनात्मक संरचना में भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहींं अपितु एक परिवार है। देश की अस्मिता की रक्षा और समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा पार्टी का लक्ष्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि पार्टी की रीति-नीति और विचार को जन-जन तक पहुचाएं। उन्हें सतत संवाद, संपर्क व प्रवास करना चाहिए। नए क्षेत्रों में प्रवास व बैठक करके नए नए कार्यकर्ता को साथ लाना चाहिए। पार्टी का आधार बढ़ाना चाहिए। मौके पर भाजपा नेता रामरतन यादव, सुरेंद्र मंडल, रामबहादुर सिंह, कृष्णदेव सिंह, रवींद्र कुमार साह, विकास कुमार चौधरी, परिमल चौधरी समेत दर्जनों लोग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश ठाकुर ने की। संचालन सुरेंद्र मंडल ने किया।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.