शेखपुरा सुनील कुमार की रिपोर्ट
रविवार को शेखोपुरसराय मंडल में आयोजित भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, सत्यदेव यादव जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह,अरविन्द कुमार ने भाग लिया। भाजपा नेताओं ने समसामयिक विषयों को जोड़ते हुए राज्य की प्रगति में कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित किया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धनश्याम कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित नेताओ और कार्यकर्ताओ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला भी चढ़ाया। शिविर पार्टी कार्यकर्ताओ को संगठन की मजबूती और विस्तार करने की सलाह दी गई। साथ ही केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.