सोमवार को जिले के 5 प्रखंडों में 44 मतदान केंद्रों पर पैक्स चुनाव शांति पूर्ण ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ । इस चुनाव में औसतन 63.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। किसी भी मतदान केंद्र पर कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है मतदान 6:30 बजे से 4:30 अपराहन तक हुआ ।जिला नियंत्रण कक्ष के रिपोर्ट के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुपर जोनल दंडाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगातार निगरानी करते रहे ।सभी मतदान केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। शेखपुरा प्रखंड में कुल मतदान केंद्र संख्या 14, बरबीघा 03 चेवाड़ा 13 ,घाट कुसुंबा 10 ,एवं शेखोपुर सराय में 04 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ । मतदान का प्रतिशत बरबीघा प्रखंड में 63 .18 प्रतिशत ,शेखोपुर सराय प्रखंड में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर घाट कुसुंभा प्रखंड के पानापुर 75.73 % उच्चतम और चेवाडा प्रखंड के लोहान में महज 48.81 % न्यूनतम मतदान हुआ।सर्वा पंचायत की मतगणना को छोड़कर शेष सभी पंचायतों का मतगणना 16 फरवरी को निर्धारित है ।मतगणना कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करने के लिए डी एम इनायत खान के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है ।इसके लिए सभी अंचलाधिकारी को विशेष निर्देश दिया गया है ।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _गया जी