शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
बरबीघा थाना पुलिस ने अलग अलग गांव में छापामारी कर दो शराब कारोबारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने रमजानपुर गांव से राकेश कुमार और मुकेश कुमार नामक दो सहोदर भाईयो को दस लीटर देशी शराब और शराब बनाने के कई उपकरणों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं राजू राम उर्फ राजू कुमार नामक युवक जो दलित उत्पीड़न के मामले में कई माह से फरार था। उसे कोल्हाडाबीघा गांव से धर दबोचा। गत अगस्त माह में इसके विरुद्ध दलित उत्पीडन की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में इसकी तलाश छह माह से पुलिस को थी। गिरफ्तार तीनों गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया। जबकि बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर ली ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.