कदवा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ माता सरस्वती की पूजा



प्रतिनिधी ढोलबज्जा : बसंत पंचमी के अवसर पर कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों पर मंगलवार को माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर स्कूल के निदेशक व सभी छात्र छात्राओं द्वारा पूजा अर्चना किया गया. जहां मान्या पब्लिक स्कूल कदवा मिलन चौक में निदेशक मुकेश कुमार सिंह व प्राचार्य काजल सिंह, वेल्डन फ्यूचर कोचिंग सेंटर कासिमपुर के निदेशक नवीन कुमार निश्चल, मैथ एंड साइंस क्लासेज भरोसा सिंह टोला में शिक्षक प्रवीण सर व संत पीटर इंग्लिश स्कूल ढोलबज्जा में निदेशक ब्रजेश कुमार के साथ सभी छात्रों ने पूजा की. उसके बाद बुधवार के दिन 11:00 के बाद शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा का विसर्जन कोसी नदी के मारा धार में किया गया. जहां कदवा पुलिस के साथ थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार हर तरह निगरानी कर रहे थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ