शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
जिले में संचालित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई । जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 5739 परीक्षार्थियों में से 5666 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर 05 स्तरीय दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता ,सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त के साथ साथ सभी दंडाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करते रहे । सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को गहन तलाशी लेने के उपरांत अंदर जाने की अनुमति दी गई ।परीक्षार्थियों की फिक्सिंग के लिए अलग से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।सभी वीक्षको के द्वारा भी शपथ पत्र लिया गया कि मेरे क्लास में किसी परीक्षार्थी के पास कोई चीट पुर्जा आदि नहीं है। जिले के 4 परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है ,जहां पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा सुलभ कराई गई है। परीक्षा केंद्रों को आकर्षक द्वार के से सजाया गया है एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्रों में से शेखपुरा नगर परिषद में 7 परीक्षा केंद्र केवल छात्राओं के लिए है। छात्राओं का परीक्षा केंद्र संजय गांधी स्मारक महाविद्यालय ,डीएम उच्च विद्यालय, संस्कार पब्लिक स्कूल, रामाधीन कॉलेज शेखपुरा , इस्लामिया उच्च विद्यालय, मुरलीधर उच्च विद्यालय एवम जवाहर नवोदय विद्यालय है। जिले के 4 परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें संजय गांधी स्मारक महाविद्यालय, इस्लामिया उच्च विद्यालय ,डीएम उच्च विद्यालय आदि हैं। सभी स्टैटिक दंडाधिकारी सुबह 8:00 बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर तैनात थे।सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में ससस्त्र पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.