नवगछिया : नवगछिया में बुधवार को हुई मैट्रिक परीक्षा दोनो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हुई. मैट्रिक परीक्षा को लेकर नवगछिया में बनाए गए नो परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी. सभी नो परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिन दोनो पालियों में हुई विज्ञानविषय की परीक्षा में कुल 8461 परीक्षार्थियों में 8324 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 137 अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 4198 में 4123 ने परीक्षा दी, 75 अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में 4263 में 4201 ने परीक्षा दी, 62 अनुअपस्थित रहे. नवगछिया के जीबी कॉलेज में प्रथम पाली में 463 में 450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 13 अनुपस्थिति रहे.
मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में 591 में 583 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, आठ अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 608 में 594 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 14 अनुपस्थिति रहे. बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में प्रथम पाली में 763 में 752 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी,11 अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 752 में 740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 12 अनुपस्थिति रहे. श्रीलाल जी मध्य विद्यालय सिंघिया मंकन्दपुर में प्रथम पाली में 403 में 399 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, चार अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 462 में 456 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, छह अनुपस्थिति रहे. मैट्रिक परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. प्रथम दिन सुबह आठ बजे ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुच गए थे. परीक्षा के दौरान नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार घूम घूम कर सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नवगछिया के सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम दिन संपन्न हो गई है.



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.